पाकुड़, जून 20 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा पंचायत अंतर्गत छोलापाथर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बंद पड़े खदान के गहरे पानी में डूबने से 42 वर्षीय बुधराय हांसदा की असामयिक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बुधराय अपनी पत्नी दुलार सोरेन के साथ घर के समीप स्थित बंद पड़े खदान में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। पति को डूबता देख पत्नी दुलार सोरेन ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह असफल रही। देखते ही देखते बुधराय गहरे पानी में समा गया।

स्थानीय सहयोग शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर...