भदोही, फरवरी 28 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना के महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर स्नान करते समय शनिवार को 15 वर्षीय छात्र विकास यादव गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सुरियावां के गुवाली गांव निवासी उदयराज यादव का बेटा विकास यादव हाईस्कूल का छात्र था। वह शनिवार को बोर्ड परीक्षा देने नवादा स्थित लोहिया इंटर कॉलेज में गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने साथियों के साथ सीतामढ़ी स्थित गंगा घाट घूमने गया। इस दौरान दोपहर में सभी दोस्त महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर स्नान करने लगे। वहीं नहाते वक्त गहरे पानी में जाने के कारण विकास डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे लेकिन ...