स्नान करते वक्त तालाब में डूबीं चचेरी बहनें, मौत
कौशाम्बी, जून 5 -- मंझनपुर क्षेत्र के शरीफपुर गांव की चचेरी बहनें शुक्रवार सुबह स्नान करते वक्त तालाब में डूब गईं। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। शरीफपुर मजरा जजौली निवासी 12 वर्षीय रागिनी पुत्री राकेश सरोज व 13 वर्षीय संजना पुत्री राजेश सरोज चचेरी बहनें थीं। दोनों के पिता बिहार में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बहनें बकरी चराने गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गई थीं। इसी दौरान वे तालाब में स्नान करने लगीं। तभी पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में समा गईं। यह देख वहीं पास में ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा गांव का मेराज चीख पड़ा। उसने फोन कर घटना की जानकारी परिवार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.