मुंगेर, मार्च 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की गयी थी। विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 14 मार्च तक का समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अंतिम तिथि तक कुल 16715 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। इनमें कला संकाय में 14922, विज्ञान संकाय में 1619 तथा वाणिज्य संकाय में 174 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.