भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र : 2023-27) की 17 जून को प्रथम पाली में ग्रुप ए और दूसरी पाली में ग्रुप बी की परीक्षा थी, लेकिन यह परीक्षा अब 20 जून को होगी। समय और परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। दरअसल, इसी दिन मद्य निषेध द्वारा सिपाही भर्ती की परीक्षा पूरे बिहार में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। इसी कारण अखिल भारती विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा से मिलकर परीक्षा तिथि विस्तारित करने की मांग की थी। इस कारण परीक्षा तिथि बढ़ाने की अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक ने गुरुवार को जारी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...