पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत सेठ ने छात्रहित में सूचना जारी करते कहा है कि स्नातक (सत्र 2022-26) सेमेस्टर-5 का परीक्षा फार्म 30 जून से आठ जुलाइ तक बिना विलंब दंड शुल्क के साथ भरा जाएगा। विलंब शुल्क के साथ नौ से 11 जुलाई तक परीक्षा फार्म भरा जाएगा। अधिसूचना में कहा है कि स्नातक सेमेस्टर-4 परीक्षाफल प्रकाशन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर पर प्रगति पर है। सभी परीक्षाओं से अनुरोध है कि परीक्षापल के संबंध में किसी प्रकार के अनावश्यक भ्रम, अफवाह अथवा चिंता से बने। सत्र को नियमित बनाए रखने के उदेश्य से सेमेस्टर पांच के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित की गई है। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना परीक्षा प्रपत्र भरना सुनिश्चित करेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...