रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। राम लखन सिंह यादव कॉलेज और वीमेंस कॉलेज के स्नातक सेमेस्टर-4 (वीएसी-2) के विद्यार्थी अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं। इन विद्यार्थियों ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बार-बार आग्रह के बावजूद उनके रिजल्ट में अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो महीने पहले उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया था कि उनके परिणाम में सुधार कर दिया जाएगा, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस मुद्दे पर, प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह से भी वार्ता की, लेकिन कोई संतोषजनक हल नहीं निकला। विद्यार्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में निर्णय लेते हुए उनके परिणाम में शीघ्र सुधार करे।

हिंदी हिन...