स्नातक सेमेस्टर-4 का साइंस व वाणिज्य का परीक्षा परिणाम खराब
पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) ने स्नातक सेमेस्टर-4, सत्र 2022-26 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लगभग तीन माह बाद घोषित हुए इस परिणाम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। परिणाम के अनुसार केवल 45 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हो सके, जबकि 53 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है और दो प्रतिशत छात्र-छात्राएं असफल घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 2,846 परीक्षार्थियों में से 1,267 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रमोट होने से उन्हें अब बैकलॉग परीक्षाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.