मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 24 फरवरी से जारी है, जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जो विद्यार्थी अबतक नामांकन नहीं ले पाए हैं, वे शनिवार तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराकर नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इधर, अबतक कुल 5578 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। इसमें कला संकाय में 4,593, विज्ञान संकाय में 902 तथा वाणिज्य संकाय में 83 विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शेष विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे की शैक्षणिक गतिविधियों ...