मधुबनी, अप्रैल 28 -- झंझारपुर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में जारी है। 22 अप्रैल से शुरू हुई यह परीक्षा 11 मई तक संचालित होगी। सोमवार को पीडीकेजे कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, साइकोलॉजी, इंग्लिश और होम साइंस विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई और सभी केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।परीक्षार्थियों के अनुसार साइकोलॉजी विषय में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अपेक्षाकृत घुमावदार रहे, जिसमें गीलगीन नैतिक विकास सिद्धांत से जुड़े प्रश्नों ने छात्रों की परीक्षा ली। वहीं फिजिक्स में भी कुछ प्रश्नों ने छात्रों को सोचने पर मजबूर किया, हालांकि ...