स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं शुरू, कुलपति ने किया निरीक्षण
रांची, जून 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में नई शिक्षा नीति के तहत सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, मानविकी संकाय व विभिन्न वोकेशनल पाठ्यक्रमों के स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा मुख्य अकादमिक परिसर और नए अकादमिक परिसर में संपन्न हुई। परीक्षा के प्रथम दिन कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने दोनों परिसरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता एवं परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य सिर्फ अकादमिक सत्र को नियमित करना ही नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों को भी अवसर प्रदान करना है जो पूर्व में कुछ पत्रों में अनुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.