मधुबनी, मई 5 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर-3 की आईडीसी परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा में एमजेसी के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। पहले दिन परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई।प्रथम पाली में मैथिली, मैथमेटिक्स और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में हिस्ट्री, जूलॉजी, केमिस्ट्री, संस्कृत, उर्दू और इकोनॉमिक्स विषयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। फुल देवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय केंद्र पर प्रथम पाली में 312 तथा द्वितीय पाली में 464 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनय कुमार ने बताया कि आईडीसी परीक्षा का समापन बुधवार को हो जाएगा। यह भी पढ़ें- सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न इसके बाद एसईसी और एईसी वि...