स्नातक सेमेस्टर-2 में परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी
भागलपुर, अगस्त 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2025-29) में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। एक से छह अगस्त तक बिना विलंब शुल्क और सात से आठ अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी फार्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि जिन विद्यार्थियों का सेमेस्टर-1 में बॉस्केट के अनुसार फार्म नहीं भरा गया है तो वे सेमेस्टर-2 में बॉस्केट सुधार कर विषयों को भराएं। इसके लिए फॉर्म भरने के बाद चेक कर ही भेजने को कहा गया है, अन्यथा संबंधित प्राचार्य या प्रोफेसर इंचार्ज उत्तरदायी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.