स्नातक सेमेस्टर 2 परीक्षा की तैयारी शुरू, 26 तक भरे जाएंगे फॉर्म
आरा, अप्रैल 16 -- -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का पोर्टल खुला, गर्मियों की छुट्टियों के पहले आयोजित होगी परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-29) की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्र नियमित बनाये रखने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल खोल दिया गया है, जहां छात्र-छात्राएं आसानी से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह भी पढ़ें- परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी निर्धारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.