स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को मिली राहत, अब 13 जून तक होगा दाखिला
मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया से गुजर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-30 के स्नातक सेमेस्टर-1 में पहली मेरिट सूची के आधार पर होने वाले नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 जून कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने अपने 53 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए 6 जून को पहली मेरिट सूची प्रकाशित की थी। चयनित विद्यार्थियों को पहले 11 जून तक नामांकन का अवसर दिया गया था, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए अब इसकी अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 13 जून तक अपने संबंधित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.