भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2025-29) के एमजेसी, एमआईसी एवं एमडीसी का परीक्षा कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विषयों के छह ग्रुपों में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। ग्रुप ए : हिंदी, साइकोलॉजी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, पर्सियन ग्रुप बी : इतिहास, संस्कृत, एआईएच एंड कल्चर, संगीत, अंगिका ग्रुप सी : कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, आईआरपीएम, गांधी विचार ग्रुप डी : दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान, एंथ्रोपोलॉजी ग्रुप ई : समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल ग्रुप एफ : फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी एमजेसी में सात मार्च को पहली पाली में ग्रुप ए एवं दूसर...