स्नातक सेमेस्टर फर्स्ट का नामांकन शुरू
बोकारो, जून 16 -- तेनुघाट। तेनुघाट महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी एवं महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी प्रोफेसर धनंजय रविदास ने मंगलवार को बताया कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के निर्देशानुसार तेनुघाट महाविद्यालय, तेनुघाट में स्नातक कला एवं वाणिज्य (बीए/बीकॉम) सेमेस्टर फर्स्ट, सत्र-2026-30 के लिए नामांकन हेतु ऑनलाइन चांसलर पोर्टल खुल गया है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी, चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी 15 जून से 5 जुलाई के बीच नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बताया कि महाविद्यालय में सरकारी प्रावधान के अनुसार एससी, एसटी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की पूर्ण सुविधाएं हैं। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.