खगडि़या, मई 18 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मंुगेर विश्वविद्यालय ने छात्रहित में स्नातक सेमेस्टर थ्री सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए छात्र व छात्राओं को 20 मई तक मौका दिया गया है। बढ़ी तिथि की नामांकन शनिवार से शुरू की गई है। इधर नामांकन के लिए पहले ऑनलाइन भुगतान करेंगे। स्टूडेंटस से कॉलेज में अपने कागजातों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा है। इधर कोशी कॉलेज में अलग-अलग संकायों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- पांच महाविद्यालयों में पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...