आरा, नवम्बर 26 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से ली जा रही चार वर्षीय स्नातक कोर्स के सेमेस्टर थर्ड (2024-28 ) की परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। परीक्षा के आखिरी और छठे दिन एसईसी (स्किल इन्हासमेंट कोर्स) की परीक्षा ली जाएगी। मालूम हो कि सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा आखिरी दिन शांतिपूर्ण रही। इधर, सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा समाप्ति के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सेमेस्टर पांच सत्र 2023-27 की परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। सेमेस्टर पांच की सैद्धांतिक परीक्षा 28 नवंबर से ली जाएगी। इस परीक्षा में कुल चार पेपर की परीक्षा दो पालियों में चार दिनों तक ली जाएगी। सेमेस्टर पांच की परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं भेज दी गई हैं। मालूम हो कि भोजपुर जिले के कुल 20 केंद्रों सहित चारों जिलों के 68 केंद्रों पर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.