खगडि़या, जुलाई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मंुगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर टू के परीक्षार्थियों की परीक्षा आगामी 29 जुलाई से ली जाएगी। विषयवार परीक्षा आगामी आठ अगस्त तक चलेगी। इधर बता दें कि जिले में कोशी कॉलेज व महिला कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जाहिर है कि जिले में चार कॉलेज डिग्री स्तरीय है, जिसकी परीक्षा इन केन्द्रों पर आयोजित होगी। इधर प्रवेश पत्र एक दो दिनों में कॉलेजों से वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए डीएस कॉलेज का केंद्र बना पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...