आरा, मई 12 -- -मोबाइल जमा कराये जाने पर परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन -गेट को तोड़ते हुए केंद्र के अंदर प्रवेश कर गये थे परीक्षार्थी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2025-29 की कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन आरा स्थित एचडी जैन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : जैन कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर परीक्षा के दौरान हंगामा, गेट तोड़ाप्रदर्शन का कारण नकल पर सख्ती और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले कड़ी जांच व्यवस्था से नाराज होकर सैकड़ों परीक्षार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार तलाशी से नाराज परीक्षार्थियों ने सबसे पहले मुख्य गेट को झकझोर कर खोल दिया और हुजूम के साथ आगे बढ़ गए। इसके बाद लाइब्रेरी के साम...