बेगुसराय, मई 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्नातक सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 18 मई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषयवार ग्रुप बनाकर परीक्षा की तिथि निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन सीबीसीएस यूजी चतुर्थ सेमेस्टर में दो निष्कासितमेजर विषयों के ग्रुप विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मेजर विषयों के लिए बनाए गए ग्रुप-ए में इतिहास, संगीत, नाटक कला, फारसी, समाजशास्त्र और उर्दू विषय शामिल हैं। ग्रुप-बी में राजनीति शास्त्र, भौतिकी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, लेखांकन, मार्केटिंग, एचआरएम और रसायन शास्त्र को रखा ग...