दरभंगा, नवम्बर 26 -- दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारी के क्रम में प्रारूप निर्वाचक सूची प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक निर्धारित है। डीएम ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह नवंबर तक प्राप्त प्रारूप 18 एवं प्रारूप 19 के आधार पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयार प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया गया है। प्रारूप निर्वाचक सूची की एक प्रति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया गया। डीएम ने बताया कि दरभंगा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.