खगडि़या, जनवरी 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार को डीईओ अमरेंद्र गोंड से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने नए वर्ष की शुभकामना देने के बाद स्नातक शिक्षकों की प्रोन्नति, लंबित स्थानांतरण, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण, वेतन विसंगति जैसी समस्याओं के निष्पादन को लेकर पहल की जाए। जिससे शिक्षकों की समस्या दूर हो सके। वहीं उन्होंने डीईओ द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों के उत्तरोतर सहयोग का वचन भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.