मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार खोजने की प्रक्रिया में सहयोग देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा अब बढ़ा दिया है। अब इस योजना का लाभ इंटर के साथ-साथ स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियां भी उठा सकेंगे। सात निश्चय योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से संचालित यह योजना पहले केवल 12वीं उत्तीर्ण युवाओं तक ही सीमित थी। राज्य सरकार ने युवाओं की बढ़ती संख्या और स्नातक वर्ग में बेरोजगारी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत वे सभी स्नातक युवक-युवतियां, जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या संस्थान से कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, वे योजना के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.