स्नातक में प्रवेश को मेधा सूची कल होगी जारी
रांची, जुलाई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में स्नातक शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची सोमवार को जारी की जाएगी। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सोमवार को दिन के 12 बजे तक स्नातक के सभी पारंपरिक और व्यवसायिक विषयों के लिए एक संपूर्ण मेधा सूची जारी हो जाएगी। मेधा सूची में विषयवार सीटों की उपलब्धता, पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क संबंधी जानकारी, कोटिवार आरक्षण से संबंधित आंकड़े और रैंक के हिसाब से काउंसलिंग की तिथि व स्थान और आवश्यक दस्तावेज की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।विश्वविद्यालय में पूरी नामांकन प्रक्रिया को 31 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी और 3 अगस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.