स्नातक में प्रवेश को आज से शुरू होगा चतुर्थ चरण
बरेली, जुलाई 15 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 16 जुलाई गुरुवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र 150 रुपये शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। मेरिट लिस्ट जारी होने व प्रवेश की अंतिम तिथि 22 से 25 जुलाई है। कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में पंजीकृत लेकिन प्रवेश से वंचित रह गए छात्र भी चौथे चरण के पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ मेरिट के आधार पर 22 से 25 जुलाई के बीच प्रवेश ले सकेंगे। यह प्रवेश शासन व विश्वविद्यालय के नियमों और आरक्षण के तहत सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.