स्नातक में प्रवेश का पांचवां चरण शुरू, 28 तक कर सकेंगे पंजीकरण
बरेली, जुलाई 23 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि जिन छात्रों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि विश्वविद्यालय पोर्टल पर 23 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवदेन हो सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। छात्र को आवेदन करते समय 150 रुपये शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। महाविद्यालयों को ऑनलाइन मेरिट 29 से 31 जुलाई तक बनाकर नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसका लाभ पहले से चतुर्थ चरण तक पंजीकृत लेकिन प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा। इस चरण की मेरिट प्रक्रिया में शामिल होकर 31 जुलाई तक छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.