स्नातक में नामांकन को दूसरी मेधा सूची जारी, 21 से 25 जुलाई नामांकन
जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सेमेस्टर-वन) की दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गई है। नामांकन प्रभारी डॉ. अशोक कुमार रवानी ने बताया कि इस सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 21 जुलाई से 25 जुलाई तक कॉलेज परिसर में आकर नामांकन करा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन ने विशेष सहायता केंद्र स्थापित किया है। जिन छात्रों को किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या हो, वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कॉलेज पुस्तकालय में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0657-2912714 पर संपर्क कर सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अंदर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.