मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के छात्रों के नामांकन के लिए बुधवार से एडिट का विकल्प खोला गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र अपने विषय और कॉलेज 19 जुलाई तक एडिट कर सकते हैं। छात्र चाहें तो सिर्फ एक कॉलेज का ही विकल्प दे सकते हैं। एक से अधिक कॉलेजों का विकल्प मौजूद है। इस एडिट के बाद चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बिहार विश्वविद्यालय में अभी 40 हजार छात्रों का नामांकन होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...