स्नातक में नामांकन के लिए सभी कॉलेजों में बनाये जायेंगें हेल्प डेस्क
पूर्णिया, मई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये सत्र में स्नातक में नामांकन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाये जायेंगें। इसके अलावा पिछले वर्ष की भांति इस बार भी स्नातक में नामांकन प्रकिया को पारदर्शी बनाने हेतु सभी कॉलेजों में शैक्षणिक आलेख सत्यापन प्रकोष्ठ गठित किया जायेगा। संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य गठित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये जायेगें। नामांकन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसकी जबावदेही शैक्षणिक आलेख सत्यापन प्रकोष्ठ को विश्वविद्यालय के द्वारा दी गई है। इसके निमित्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया है. यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए 26 मई से शुरू होगी ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.