स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू
दरभंगा, मई 26 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातक कला, विज्ञान, वाणिज्य के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गया। पूर्व में आवेदन की प्रक्रिया 20 मई से ही शुरू होनी थी, लेकिन शेड्यूल में संशोधन करते हुए नामांकन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू की गई है। स्नातक में नामांकन के लिए जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार सामान्य शुल्क 500 रुपये के साथ ऑनलाइन आवेदन 25 मई से किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि नौ जून निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन 10 से 11 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए सभी कॉलेजों में बनाये जायेंगें हेल्प डेस्क छात्र-छात्राओं को अपने आवेदन में त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार करने का मौका 12 एवं 13 जून को दिया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.