बगहा, जून 13 -- बेतिया। स्नातक में आवेदन करने के साथ ही अब नामांकन की तैयारी महाविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय से विषय वार कट ऑफ निकालने का इंतजार किया जा रहा है। कट ऑफ निकालने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को एमजेके कॉलेज में सभी कर्मियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नवल किशोर बैठा ने बैठक की। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि इस बार एक कर्मी को एक ही विषय की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे कि कर्मियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही इस बार एमजेके कॉलेज के प्रशासनिक भवन के अलावे महाविद्यालय के भूगोल विभाग और पुस्तकालय में भी काउंटर बनाए गए हैं। जहां पर जाकर छात्र-छात्राएं नामांकन से संबंधित गतिविधि को पूरा कर सकते हैं। फार्म लेने से लेकर फॉर्म ज...