स्नातक में नामांकन की तिथि 13 जुलाई तक विस्तारित
पूर्णिया, जुलाई 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में सत्र 2026-30 के लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स फैकल्टी में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पहला सेमेस्टर में तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की आखिरी तारीख अब 13 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह तिथि विश्वविद्यालय के द्वारा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि शनिवार 11 जुलाई को बैंक बंद थे, जिसके कारण उम्मीदवार पहले तय की गई तारीख तक ज़रूरी एडमिशन फीस जमा नहीं कर पाए। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यायलय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने नोटिस जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.