स्नातक में धीमे पंजीकरण, 16 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन
बुलंदशहर, मई 26 -- चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध जिले के एडेड, राजकीय और स्ववित्तपोषित डिग्री कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की रफ्तार कुछ धीमी है। विवि द्वारा पोर्टल खोले जाने के बाद से अब तक जिले से करीब 18 हजार छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले वर्ष का यह आंकड़ा करीब 25 हजार के आस-पास रहा है। इस शुरुआती रुझान में सबसे ज्यादा आवेदन पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीए और बीएससी में देखने को मिल रहे हैं, जबकि वाणिज्य और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों में खास उत्साह नहीं दिख रहा है। विवि जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश के लिए पहली मुख्य मेरिट लिस्ट जारी करने की योजना बना रहा है। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों के सत्यापन व दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.