स्नातक में दाखिले के लिए 18 हजार आवेदन आए
फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। जिले के 10 सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विभिन्न स्नातक कोर्सों की करीब 10 हजार सीटों के लिए 18 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सात मई से शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने बीए, बीकॉम, बीएससी सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किए। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के महाविद्यालयों में सबसे अधिक आवेदन पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में आए हैं। इस कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.