फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को फिलहाल के लिए पूरी हो गई। शेड्यूल के अनुसार दाखिला पोर्टल आवेदन के लिए 30 जून तक खुला रहा और देर शाम पोर्टल बंद कर दिया गया है। अब फिजिकल काउंसलिंग के दौरान एक बार फिर से पोर्टल नए आवेदन के लिए खोला जाएगा। अब छात्रों को मेरिट सूची का इंतजार रहेगा। बता दें कि मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी होगी। बता दें कि जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मई को शुरू हुई थी। करीब दो महीने चली आवेदन प्रक्रिया के दौरान जिले के महाविद्यालयों में मौजूद स्नातक की करीब 10 हजार सीट पर दाखिले के लिए करीब 24 हजार आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहले दाखिला कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई न...