भागलपुर, जुलाई 15 -- भागलपुर। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन को लेकर पोर्टल खोला गया है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है वे गुरुवार तक हर हाल में आवेदन कर लें। समर्थ के नोडल पदाधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि गुरुवार के बाद आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इस कारण उस तिथि से पहले ही आवेदन कर लें। इसके बाद ही नामांकन के लिए चौथी मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए विवि ने दिल्ली की समर्थ टीम के साथ समन्वय कर लिया है। यह भी पढ़ें- समय से कर लें स्नातक नामांकन के लिए आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...