स्नातक में कोटा आधारित नामांकन शुरू, दो सितंबर तक मौका
आरा, अगस्त 31 -- -एनसीसी, खेल, फाइन आर्ट्स समेत विभिन्न कोटा के लिए प्रमाणपत्र जमा कर करा सकेंगे दाखिला आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सेमेस्टर वन सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर कॉलेजों को कोटा आधारित दाखिले के संबंध में निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद अब कॉलेज कोटा सीट के तहत नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय के निर्देश के अनुसार बीए, बीकॉम और बीएससी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान जिन छात्र-छात्राओं ने कॉलेज कोटा सीट के अंतर्गत एनसीसी, स्पोर्ट्स, फाइन आर्ट्स, कल्चरल, डोनर, एक्स आर्मी अथवा वार्ड सहित अन्य कोटा का विकल्प चुना है, वे संबंधित कॉलेज में अपना कोटा प्रमाणपत्र जमा कर नामांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.