भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में ऑनस्पॉट के तहत नामांकन की तिथि रविवार को ही समाप्त हो गई थी, लेकिन अब उसका विस्तार गुरुवार की रात 8.00 बजे तक कर दिया गया है। इसके पीछे वजह है कि कई कॉलेज तकनीकी कारणों से विद्यार्थियों के नामांकन के पश्चात समर्थ पोर्टल पर एडमिशन ग्रांटेड के विकल्प की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। इसी कारण तिथि विस्तार कर दी गयी है। इसकी अधिसूचना डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने जारी कर दी है। निर्देश में कहा गया है कि अब तय समय के भीतर अनिवार्य रूप से एडमिशन ग्रांटेड कर दें, अन्यथा दोबारा समर्थ पोर्टल नहीं खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- टीएमबीयू स्नातक सेमेस्टर-1 में 35 हजार से ज्यादा नामांकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...