स्नातक में ऑनस्पाट एडमिशन शुरू
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में बुधवार से स्नातक में ऑनस्पाट एडमिशन शुरू हो गया। ऑनस्पाट एडमिशन के पहले दिन कॉलेजों में छात्रों की भीड़ रही। एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, एलएनटी कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज में विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे।डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि सात सितंबर तक ऑनस्पाट एडमिशन होगा। अबतक स्नातक में दाखिले के लिए छह मेरिट लिस्ट जारी हो चुके हैं। 1 लाख 28 हजार छात्रों ने दाखिला लिया है। दाखिले के लिए 1 लाख 63 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। कुलपति के आदेश के बाद ऑनस्पाट एडमिशन हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.