मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक में इस बार ऑनस्पॉट नामांकन का मौका नहीं मिलेगा। तीन से अधिक मेरिट लिस्ट इस बार निकाली जाएगी। बीआरएबीयू में इस बार यूजी नामांकन में यह बदलाव किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र विवि : स्नातक में नामांकन को कल से 'समर्थ' से आवेदननामांकन प्रक्रिया विवि में चार वर्षीय स्नातक में नामांकन को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। एक लाख से अधिक सीटों पर नामांकन होना है। नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से इस बार नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। विवि अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। यूजी सत्र 2026-30 में नामांकन कराने के लिए 25 मई तक आवेदन करने की तिथि है। अब तक तीन मेरिट लिस्ट के बाद कॉलेजों में ऑनस्पॉट नामांकन लिया जाता था। डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने कहा...