मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक में दाखिले के लिए बीआरएबीयू में 20 के बाद पोर्टल खोला जायेगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर की मार्क्सशीट आने के बाद पोर्टल खोला जायेगा। छात्रों को पोर्टल पर 10 कॉलेज चुनने का विकल्प दिया जायेगा। अबतक छात्रों को पांच से छह कॉलेज चुनने का विकल्प मिलता रहा है। छात्रों को दिशा निर्देश दिया जायेगा कि वह अपने घर के आसपास के कॉलेज का ही विकल्प चुनें।विवि में स्नातक में हर साल डेढ़ लाख सीटों पर दाखिला लिया जाता है। इसबार स्नातक के पोर्टल पर 30 नये कॉलेज के जुड़ने की उम्मीद है। पिछले वर्ष तक 130 कॉलेज पोर्टल पर थे। इस वर्ष 160 कॉलेजों में स्नातक का दाखिला होगा। स्नातक के अलावा वोकेशनल कोर्स में भी नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीसीडीसी प्रो. टीके डे ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.