मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए सोमवार से पोर्टल खोला जायेगा। इस सत्र में 37 नये डिग्री कालेजों में भी नामांकन होगा। 25 मई तक छात्र दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बीआरएबीयू में हर साल डेढ़ से पौने दो लाख छात्रों का दाखिला होता है। स्नातक में आवेदन के लिए छात्र को विवि के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। स्नातक में आवेदन के समय छात्रों को अपना संपर्क नंबर देना होगा। इसी नंबर पर ओटीपी छात्र के पास जायेगा। ओटीपी सत्यापित होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जायेगा। छात्र को इसके बाद पोर्टल पर फिर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद पहला पेज खुलेगा। इस पेज पर छात्रों को निजी विवरण देना होगा। इसके बाद दूसरे पेज में शैक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.