स्नातक में आज से ऑनस्पाट दाखिला
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में बुधवार से स्नातक में ऑनस्पाट एडमिशन होगा। कुलपति के निर्देश के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। ऑनस्पाट एडमिशन सात सितंबर तक चलेगा। बीआरएबीयू में स्नातक में छह मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 1 लाख 28 हजार छात्रों का नामांकन हुआ है। एक लाख 63 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। डीएसडब्ल्यू का कहना है कि कई छात्रों के दाखिले से वंचित रहने से ऑनस्पाट एडमिशन का विकल्प दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.