पूर्णिया, जून 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्षेत्रांतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा में विभिन्न विषयों को मिलाकर कुल 288 सीटों पर प्रथम मेधा सूची में 150 छात्र छात्राओं का नाम शामिल है, उसमें से शनिवार तक 108 छात्र छात्राओं में नामांकन करवा लिया है। राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सीके मिश्रा ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

नामांकन प्रक्रिया प्रथम चयन सूची के आधार पर 22 जून तक कुल छह विषयों में अभ्यार्थियों का एडमिशन लिया जायेगा। प्रत्येक विषय में 48 सीटों पर एडमिशन होगा। एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत एक जुलाई से कॉलेज में स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जायेगी। वर्तमान समय में कॉलेज प्रशासन ने प्रथम सूची ...