स्नातक में अब तक एक लाख 23 हजार नामांकन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में अब तक एक लाख 23 हजार विद्यार्थियों के नामांकन हो चुके हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह और यूएमआईएस समन्वयक डॉ. सर्वेश दुबे ने बताया कि 22 अगस्त तक नामांकन की आखिरी तारीख है। दाखिले के लिए छठी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। स्नातक में एक लाख 63 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। उधर, बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स में दाखिला शुरू नहीं हुआ है। सीसीडीसी प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि वोकेशनल कोर्स में दाखिला मेरिट लिस्ट से होगा। प्रवेश परीक्षा से यह अभी तय नहीं है। कुलपति के निर्देश के बाद ही इसपर निर्णय हो सकेगा। वहीं, सूत्रों ने बताया कि वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है और लॉ में भी दाखिला मेरिट पर ही लेने की बात की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.