स्नातक बैकलॉग विशेष परीक्षा के फॉर्म 10 मार्च तक भरे जाएंगे
जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातक बैकलॉग प्रथम से छठे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। यह अधिसूचना कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पुराने और नए सिलेबस के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। नए कार्यक्रम के अनुसार, छात्र निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ 1500 रुपये विलंब दंड का भुगतान कर 18 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शेष सभी शर्तें पूर्व की अधिसूचना के अनुसार ही लागू रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.