रांची, अप्रैल 28 -- रांची, संवाददाता। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़े विवाद में गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की अगली सुनवाई 2 मई को होगी। यह सुनवाई दोपहर एक बजे पुराने हाईकोर्ट भवन, डोरंडा में आयोजित की जाएगी। फिलहाल इस प्रक्रिया में केवल अधिवक्ता ही उपस्थित हो सकेंगे, जबकि अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य नहीं रखी गई है। प्रार्थियों के अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कमेटी के चेयरमैन गौतम कुमार चौधरी की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुल 257 याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई चल रही है। यह भी पढ़ें- JPSC JET-2024 परीक्षा को लेकर बवाल, दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द; क्या थी वजह पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम चौधरी को फैक्ट फाइंडिं...