सहारनपुर, जून 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि पहले 21 जून निर्धारित की गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे नौ दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रवेश के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ी, अब 30 जून तक मौका उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारि...